दुबई । भारत ने एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 5 विकेट से हराकर 9वीं बार चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और गेंदबाजों ने कप्तान के फैसले को सही साबित किया। पाकिस्तान की पूरी टीम 19.1 ओवर में 146 रन पर ढेर हो गई। साहिबजादा फरहान ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए।

कुलदीप यादव ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 4 विकेट चटकाए। जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती और अक्षर पटेल को 2-2 सफलता मिली। 147 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शुरुआती झटके लगे। शुभमन गिल (12), अभिषेक शर्मा (5) और सूर्यकुमार यादव (1) पावरप्ले में ही आउट हो गए। चौथे विकेट पर तिलक वर्मा और संजू सैमसन ने पारी को संभाला। संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तिलक वर्मा डटे रहे और इस एशिया कप में अपनी पहली फिफ्टी पूरी की। उन्होंने आख़िर तक टीम को जीत दिलाई।

भारत ने 19.2 ओवर में 5 विकेट पर 147 रन बनाकर खिताब अपने नाम किया। गेंदबाजी में कुलदीप यादव का स्पैल और बल्लेबाजी में तिलक वर्मा की संयमित पारी टीम इंडिया की जीत की नींव बनी। इस जीत के साथ भारत ने एशिया कप 9वीं बार जीता। यह टूर्नामेंट भारतीय टीम के लिए खास रहा, क्योंकि युवा खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण मौके पर शानदार प्रदर्शन किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version