आज के दौर में हर बीमारी का इलाज योग है. योग के माध्यम से हम ह्रदय को भी स्वस्थ रख सकते हैं. कई आसनों को मिलाकर योग बना है. जिसमें सांस लेने की तकनीक से लेकर मेडिटेशन तक शामिल हैं. योग के माध्यम से हम ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकते हैं. इतना ही नहीं, योग हमारे हार्ट-रेट को बेहतर बनाता है. योग तनाव और प्रेशर को खत्म करने में भी मदद करता है, जो दिल के लिए भी अच्छा होता है.
इन योगों से अपने ह्रदय को रखें स्वस्थ
वीरभद्रासन करते समय एक पैर को आगे रखें. वहीं, दूसरे पैर को पीछे की तरफ ले जाएं. इसे करते समय दोनों हाथों को ऊपर ले जाएं और उसे एक दूसरे से जोड़ें. उसके बाद दोनों दोनों हाथों को सामने की ओर लाएं और पीछे के पैर को और पीछे थोड़ा फैलाएं. इसके बाद आप इस आसान को आसानी से कर सकते हैं. सेतु बंधासन इस योग को करते समय आपको आपने शरीर पर ध्यान देने की जरुरत होगी. इसे करने के लिए पीठ के बल लेट जाएं, इसके बाद दोनों हाथों को अपनी लंबाई के अनुसार फैलाएं. उसके बाद अपने घुटनों को मोड़ते हुए कमर को ऊपर उठाएं. थोड़ी देर इसी मुद्रा में रहें, फि धीरे-धीरे पहले की अवस्था में वापस आ जाएं. बार-बार इस आसन को करने से आपकी कमर, पेट और जांघ स्वस्थ रहेंगे. इससे आपका दिल भी स्वस्थ रहेगा. त्रिकोनासन इस योग को करते समय दोनों पैरों को फैलाएं. उसके बाद दांए पैर को बाहर की ओर फैलाएं और बांए हाथ को ऊपर की ओर ले जाएं. उसके बाद कमर को दाईं ओर मोड़ें. इसी दशा में रहते हुए अपनी दाईं हाथेली को जमीन से सटाएं और साथ ही साथ बांए हाथ को ऊपर की तरफ और फैलाएं. इसके लगातार करते रहने से आप स्वस्थ रहेंगे.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version