मुख्य सचिव विकासशील के पद संभालते ही छत्तीसगढ़ में 14 आईएएस अफसरों के तबादले0 रेणु, सुब्रत मंत्रालय से बाहर, रोहित जनसंपर्क सचिव0 जितेंदर यादव बने कलेक्टर राजनांदगांवरायपुर। छत्तीसगढ़ में मुख्य सचिव के रूप में पदभार संभालने वाले आईएएस विकास शील के कार्यकाल में 14 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इन तबादलों में सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त होने वाले अधिकारियों में रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू शामिल हैं।छत्तीसगढ़ में 14 आईएएस अफसरों का मंगलवार को ट्रांसफर हो गया। यह तब हुआ है, जब हाल ही में राज्य के मुख्य सचिव के तौर पर आईएएस विकास शील ने पदभार संभाला है। ट्रांसफर के लिए जारी आदेशानुसार के तहत रेणु पिल्ले और सुब्रत साहू को सचिवालय की जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया है। रोहित यादव को जनसंपर्क और मुकेश बंसल को विमानन का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, जनसंपर्क आयुक्त डॉ रवि मित्तल को डायरेक्टर विमानन बनाया गया है। इसके अलावा आईएएस जितेंदर राजनांदगांव जिले के कलेक्टर बनाए गए हैं।आईएएस रेणु जी पिल्ले को व्यापम का अस्थायी अध्यक्ष बनाया गया है. इसके अलावा उन्हें माध्यमिक शिक्षा मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।सुब्रत साहू छत्तीसगढ़ प्रशासन अकादमी का अस्थायी महानिदेशक बनाया है। इसके अलावा उन्हें राजस्व मंडल के अध्यक्ष का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है।सोनमणि बोरा को आदिम जाति विकास विभाग, अनुसूचित जाति विकास विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग के प्रमुख सचिव का कार्यभार सौंपा है। इसके साथ ही विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग का अतिरिक्त प्रभार है। डॉ रोहित यादव को ऊर्जा विभाग के सचिव के साथ ही छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी लिमिटेड के अतिरिक्त प्रभार अध्यक्ष बनाए गए हैं। साथ ही उन्हें का अध्यक्ष, पर्यटन एवं संस्कृति विभाग और जनसंपर्क विभाग का सचिव बनाया गया है।अविनाश चंपावत को सामान्य प्रशासन विभाग का सचिव और जन शिकायत निवारण विभाग का अतिरिक्त प्रभार सचिव बनाया है। साथ ही धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग का सचिव के रूप में

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version