रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार बारिश और उमस वाला मौसम बना हुआ है. अगले तीन घंटों के भीतर फिर से प्रदेश के सभी संभागों में बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने बस्तर संभाग के सभी जिलों में ऑरेंज अलर्ट और कई अन्य जिलों में बारिश, बिजली, गर्जन और तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है.

मौसम विभाग के मुताबिक, सुकमा, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव और कांकेर में गरज-चमक और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है.

वहीं धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाजार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सरगुजा, सूरजपुर, कोरिया और बलरामपुर में मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में गरज-चमक और तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं.

मौसम विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि बिजली कड़कने या तेज हवाओं के दौरान खुले स्थानों में न जाएं और पेड़ों या बिजली के खंभों के नीचे खड़े होने से बचें.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version