मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का दिया आश्वासन

महासमुंद। स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए संसदीय सचिव विनोद सेवनलाल चंद्राकर से मुलाकात की। जिस पर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराने का आश्वासन दिया। रविवार को स्वास्थ्य संयोजक कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल टारजन गुप्ता, प्रीवण डीडवंशी, मिर्जा कासिम बेग, सरोज बाघमार, के रिजवी, आरके अवस्थी, हरीश जायसवाल, आरके शर्मा, चंद्रशेखर चंद्राकर, दिलीप साहू, धनेश बघेल, द्रुपत सेठिया, भूपेश नायक, नवीन बिसोई, अमित अवस्थी, संदीपा चक्रवर्ती, पूनम ध्रुव, महेंद्र साहू, चंद्रहास चंद्राकर, विनय प्रधान, पिंटू साहू, आर चंद्राकर, प्रवीण रात्रे, सुरेश पटेल, रश्मि यादव, श्री जायसवाल, आदि संसदीय सचिव के निवास पहुंचकर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर से मुलाकात की। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को वेतन विसंगति दूर करते हुए संशोधित वेतनमान 2200 से 2800 ग्रेड पे प्रदान करने की मांग की। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कार्यरत लगभग 10500 कर्मचारियों के लिए वेतनमान संशोधन के लिए 20 करोड़ रूपए का अनुमानित वार्षिक बजट की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि रेडियोग्राफर, लैब टेक्नीशियन व नेत्र सहायक के वेतनमान के तुलना के आधार पर महिला एवं पुरूष स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के वेतनमान में विसंगति होने के कारण शैक्षणिक अर्हता, कार्य की प्रकृति एवं स्वरूप पुरूष व महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का वेतनमान समान किया जाना है। प्रतिनिधिमंडल की मांगों को गंभीरता से लेते हुए संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देते हुए कहा कि उनकी मांगों की ओर शासन का ध्यानाकर्षित कराया जाएगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version