रायपुर। छत्तीसगढ़ तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ द्वारा अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 26 नवम्बर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर आंदोलन किया जाएगा। संघ के प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रशेखर तिवारी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आगामी आंदोलन की तैयारी को लेकर आज की बैठक मे निर्णय लिया गया । बैठक में सभी जिला अध्यक्ष सहित प्रांतीय पदाधिकारियों बुलाया गया बैठक में आंदोलन पर निर्णय लिया गया । बैठक कर्मचारी भवन सप्रे शाला परीसर में दोपहर 12 बजे से आयोजित किया गया । संघ के प्रवक्ता चंदशेखर तिवारी ने आगे कहा कि केंद्र एवं राज्य स्तरीय मांग शासन स्तर पर लंबित है। शासन द्वारा कोई ठोस निर्णय नहीं लिया जा रहा है। राज्य के कर्मचारी महंगाई भत्ते से वंचित हैं । सातवें वेतनमान का एरियर्स नहीं दिया गया है। कर्मचारियों को वार्षिक वेतनवृद्धि के लाभ से वंचित है। पुरानी पेंशन योजना लागू करो। लिपिकों के वेतन विसंगति दूर करो। शिक्षकों के पदोन्नति एवं समयमान वेतनमान के आदेश जारी करो। नि:शर्त अनुकम्पा दिया जाए। सहित अन्य प्रमुख मांगों को लेकर 26 नवम्बर के आंदोलन के रणनीति पर निर्णय लिया । साथ ही संघ के प्रांतीय, जिला सहित ब्लाक, तहसील में चुनाव कराने निर्णय लिया गया। बैठक में प्रमुख रूप से प्रांताध्यक्ष राकेश साहू, उप प्रांताध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्राकर, गजेश यदु, प्रकाश शुक्ला, फारुख कादरी , सी एल साहू , सुखीराम , मुक्तेश्वर देवांगन , तिलक यादव, सहित समस्त जिला अध्यक्ष, प्रांतीय पदाधिकारी उपस्थित हुए ।
