अमलेश्वर (पाटन)। शीर्षक पढ़कर शायद आप भी चौंक गए होंगे…! कि भला 52 परियों से नैन लड़ाना क्या होता है, तो हम आपको बताते है कि यहां 52 परियों से आशय जुआ का है। याने कि यहां जुआ खेलते हुए पुलिस ने 8 लोगों को पकड़ा है। पकड़े गए आरोपियों के पास से रुपए 1 लाख 89 हजार 610 जब्त किया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर रोहित झा के निर्देशन में दुर्ग क्षेत्र के अंतर्गत चोरी अवैध सट्टा जुआ अवैध शराब के घटनाओं को देखते हुए जुआरियों और अवैध कारोबारियों के विरुद्ध आरोपियों की पतासाजी के लिए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में गठित टीम द्वारा गया नगर नीरज स्कूल के पास मैदान दुर्ग में जुआ खेलने वालों के विरुद्ध अभियान छेड़ कर रेड कार्यवाही की गई जिसमें युवा अभियान के तहत दिनांक 8.11.2020 को थाना दुर्ग में मुखबिर की सूचना पर गाडिय़ों से 52 पत्ती ताश एवं नगदी रकम 198610 रुपए जप्त कर कार्यवाही की गई। पकड़े गए आरोपियों में सोहेल खान.मोहम्मद सोहेल. मोहम्मद जावेद. तुषान्त चंद्राकर.कमलेश कुमार जैन .पप्पू साहू .गोलू गोस्वामी. देवदास शामिल है। उक्त कार्यवाही में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, निरीक्षक बृजेश कुशवाहा एएसआई बाबूलाल साहू एसआई भीखम साहू आरक्षक मनीष अग्निहोत्री नरेंद्र सहारे पंकज कुमार शहबाज खान खुर्रम बक्ष, महिला आरक्षक रामेश्वरी का सराहनीय योगदान रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version