अमलेश्वर (पाटन)। पुलिस ने एक साल से फरार आरोपी को धरदबोचा है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के मार्गदर्शन में थाना इंचार्ज परि.उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत द्वारा लंबित प्रकरणों के फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीम गठित कर अभियान छेड़ा गया है। वर्ष 2019 के लंबित प्रकरण के एक वर्ष से फरार आरोपी तरुण कुमार साहू उर्फ नीशु साहू पिता मदनलाल साहू उम्र 23 वर्ष निवासी मंगला दीनदयाल कालोनी बिलासपुर स्थायी पता ग्राम सरपो थाना व जिला जांजगीर चांपा को 7 नवंबर को गिर$फतार कर न्यायिक हिरासत पर जेल भेज दिया गया है। उपरोक्त कार्यवाही में थाना इंचार्ज परि.उप पुलिस अधीक्षक विजय सिंह राजपूत, उप निरीक्षक राधेश्याम जुर्री, प्रधान आरक्षक राजेन्द्र वानखेड़े, आरजी रवि का सरहानीय योगदान रहा।
एक वर्ष से फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा, न्यायिक हिरासत पर भेजा गया जेल
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
