रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज दुर्ग जिले के पाटन क्षेत्र के भ्रमण के दौरान ग्राम केसरा में बाड़ी का निरीक्षण किया। उन्होंने बाड़ी के निरीक्षण के दौरान सब्जियों का उत्पादन करने वाली महिलाओं को उपयोगी टिप्स दिए, जिससे महिलाओं के लिए उन्नत सब्जी उत्पादन की राह खुलेगी। महिलाओं ने बताया कि वे टमाटर और बैंगन आसपास लगाई हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्हें अलग अलग लगाइए। दोनों की पानी की जरूरत अलग है और कीटनाशक तथा उर्वरक भी अलग तरह के उपयोग होंगे। उन्होंने पूछा कि कुम्हड़ा किस वैरायटी का है। महिलाओं ने बताया कि वो नहीं मालूम लेकिन उत्पादन अच्छा हो रहा है और टेस्ट भी अच्छा आ रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा, आप लोग बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। खेती किसानी में लगातार नई-नई तकनीकी आ रही है, जिनकी जानकारी रखना जरूरी है, ये आपके लिए बहुत उपयोगी होगा। उन्होंने कहा कि नदी किनारे के गांवों में गन्ना की खेती को प्रोत्साहित करना चाहिए, इसका रेट काफी अच्छा मिलता है।
पाटन विधानसभा क्षेत्र में मुख्यमंत्री का सघन जनसंपर्क, केसरा में बाड़ी निरीक्षण किया…
Previous Articleजनसंपर्क के दौरान बोरेन्दा पहुंचे मुख्यमंत्री भूपेश, लिया मूली का स्वाद, की महिलाओं से चर्चा…
Next Article सौर सामुदायिक सिंचाई योजना का लोकार्पण
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
