कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाया जाता है. दिवाली से पहले धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है. इस साल धनतेरस 13 नवंबर को धनतेरस मनाया जाएगा. इस दिन लोग जमकर खरीददारी करते हैं. लेकिन कई बार लोग इस दिन ऐसी चीजें भी खरीद लेते हैं जो नहीं खरीदनी चाहिए. वैसे तो मान्यता है कि धनतेरस के दिन शुभ मुहूर्त पर सोना-चांदी और बर्तन की खरीदारी करने से घर-परिवार में पूरे साल भर तक संपन्नता बनी रहती है. बाजार से धनतेरस के दिन क्या खरीदना है, ये सभी जानते हैं. लेकिन क्या नहीं खरीदना चाहिए ये बहुत कम लोगों को पता होता है. इस दिन लोहे से बने सामानों की खरीदारी नहीं करनी चाहिए. ऐसा करने से घर-परिवार पर राहु की अशुभ छाया पडऩे लगती है. कहा जाता है कि लोहे के सामान की खरीददारी करने से लोगों की परेशानियां बढ़ जाती है. इस दिन शीशे से बने सामान भी नहीं खरीदने चाहिए. इसका संबंध भी राहु से बताया गया है. शीशे का समान खरीदने से राहु की दृषटि बनी रहती है. जिसके चलते लोग परेशान भी रह सकते हैं.धनतेरस के दिन स्टील की चीजें भूलकर भी नहीं खरीदनी चाहिए. क्योंकि स्टील को भी लोहे का दूसरा बदला हुआ रूप माना जाता है. आप चाहें तो इसके बजाय तांबे और कांसे का सामान ले सकती हैं.धनतेरस के दिन काले रंग की चीजों को खरीदने से बचना चाहिए. ये काला रंग अशुभ या दुर्भाग्य का प्रतीक माना गया है.इसलिए इस दिन काले रंग की चीजों को खरीदने से बचना चाहिए.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version