वैश्विक महामारी कोविड-19 की दुसरी लहर का सामना कर रहे पाकिस्तान ने देश में शादी समारोह के आयोजन के संबंध में नए दिशा-निर्देश लागू किए हैं. राष्ट्रीय स्वास्थय सेवा मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 1,650 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमण के मामले बढ़कर 3,44,839 हो गए है. वहीं 9 और लोगों की मौत के बाद मृतक संख्या बढ़कर 6,977 हो गई है. महामारी से निपटने वाली शीर्ष निकाय नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) ने वायरस के प्रसार को रोकने के लिए शादी समारोहों के लिए अतिरिक्त दिशा-निर्देशों की घोषणा की है. जारी किए गए दिशा-निर्देशों के अनुसार विवाह समारोह में शामिल लोगों को छह फुट की दूरी बनाए रखनी होगी, साथ ही समारोह दो घंटे से अधिक और रात 10 बजे कार्यक्रम समाप्त करना होगा. इसके साथ ही समारोह में शामिल होने वाले हर शख्स और आयोजक का मास्क पहनना अनिवार्य है. सभी आयोजको को प्रवेश बिंदु पर स्थल में बैठने की क्षमता का उल्लेख करना होगा औऱ थर्मल जांच भी अनिवार्य है.उसके अनुसार बुफे डिनर / लंच पर प्रतिबंध लगा दिया गया है और केवल लंच बॉक्स में खाना देने तथा टेबल सर्विस की अनुमति होगी. कार्यक्रम प्रबंधक को कम से कम 15 दिनों के लिए सभी मेहमानों और कर्मचारियों के नाम तथा सम्पर्क विवरण को अपने पास रखना होगा. आयोजकों को डेंगू के खिलाफ भी एहतियाती कदम उठाने होंगे. वहीं, राजधानी इस्लामाबाद में बढ़ते मामलों के मद्देनजर कई इलाकों में मिनी-लॉकडाउन लगाया गया है. अब ये नियम कितने कारगर हो पाते है ये तो वक्त ही बताएगा.
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
