अम्बिकापुर । पांच प्रदेश अध्यक्ष और एक पूर्व प्रदेश अध्यक्ष की उपस्थिति में एक मांग एक मंच अभियान की बैठक स्थानीय जनपद सभागार में आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के मुख्य सचिव के नाम से एक सूत्री मांग पर नवंबर से पूरे प्रदेश में हस्ताक्षर अभियान चलाने का निर्णय लिया गया।
बैठक में करन सिंह अटेरिया प्रदेश अध्यक्ष अधिकारी कर्मचारी संघ, डॉ जितेंद्र सिंह ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ , मीना राजवाड़े प्रदेश अध्यक्ष प्रगतिशील पर्यवेक्षक संघ मबाविवि, अनिल पांडेय प्रदेश अध्यक्ष छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ, सुजान बिंद पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लघु वेतन कर्मचारी संघ के अलावा विद्याभूषण दुबे , सुशील गुप्ता जिला अध्यक्ष कोषालय कर्मचारी संघ, अनिल गुप्ता जिला अध्यक्ष पंचायत सचिव संघ, मोहम्मद हफीज खान जिला अध्यक्ष प्रगतिशील पेंशनर संघ, के एस गोयल प्राचार्य सुभाषचंद्र गौड़, सूरज विश्वकर्मा, पंकज मिश्रा, गायत्री देवी, सुशील गुप्ता, बनारसी प्रसाद, श्याम कुमार साहू, सुशील कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में कर्मचारीगण उपस्थित थे।


एक मांग एक मंच अभियान के नेतृत्वकर्ता श्री अटेरिया ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समय की मांग है अब पूरे प्रदेश के कर्मचारियों को अपने महंगाई भत्ता और महंगाई भत्ता के एरियर्स के लिए खुद को आगे आना होगा। उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 33 दिनों तक मुख्य सचिव के नाम से हस्ताक्षर अभियान पूरे प्रदेश भर में चलाया जाएगा। हस्ताक्षर अभियान की शुरुआत अंबिकापुर जिले से की जाएगी।
श्री अटेरिया के इस प्रस्ताव पर बैठक में उपस्थित एक-एक सदस्यों ने अपने उद्बोधन में समर्थन किया। इस अवसर पर छग प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रांताध्यक्ष अध्यक्ष अनिल पांडे ने अभियान का नाम एक मंच एक मांग एक अभियान हर कर्मचारी अधिकारी का स्वाभिमान रखने का प्रस्ताव दिया जिसे उपस्थित लोगों के द्वारा सर्वसम्मति से पारित किया गया।
कोषालय कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ठाकुर ने एक मंच एक मांग अभियान चलाने की आवश्यकता क्यों पड़ी इसकी जानकारी उपस्थित कर्मचारियों को देते हुए एक मांग को जन अभियान बनाने की अपील की। उन्होंने बताया कि सरकार प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के साढे सात वर्ष का एरियर्स भुगतान रोके हुए हैं जिसे इस अभियान के माध्यम से ही पाया जा सकता है। बैठक को उपेंद्र पैकरा, मीना राजवाड़े, विद्याभूषण दुबे, सुजान बिंद, अनिल पांडेय आदि ने भी संबोधित किया। बैठक का कुशल संचालन पंचायत सचिव कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष अनिल गुप्ता ने किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version