रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा दीपावली, छट पूजा, गुरु पर्व, नया वर्ष और क्रिसमस में पटाखा फोडऩे समय सीमा तय की गई है। इस आशय का आदेश शासन द्वारा जारी कर दिया गया है। जारी आदेश में इन त्यौहारों में पटाखा फोडऩे के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। आदेश में कहा गया है कि एनजीटी द्वारा पटाखों के उपयोग के संबंध में निर्धारित आदेश के पालन में सभी संबंधितों को निर्देश दिया गया है। जो समय निर्धारित किया गया है उसके मुताबिक दीपावली को रात्रि 8 बजे से रात्रि 10 बजे तक, छठ पूजा प्रात: 6 बजे से प्रात: 8 बजे तक, गुरु पर्व रात्रि 8 से रात्रि 10 बजे तक, नया वर्ष क्रिसमस- रात्रि 11.55 से रात्रि 12.30 बजे तक पटाखा फोडऩे के निर्देश दिये गये है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
