नई दिल्ली ।आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 11,251.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,86,367.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इस रुख के उलट एलआईसी का बाजार पूंजीकरण 4,648.88 करोड़ रुपये घटकर 5,67,858.29 करोड़ रुपये रह गया।

सबसे अधिक लाभ में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) रही। पिछले सप्ताह, बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,293.65 अंक या 1.59 प्रतिशत चढ़ गया।सप्ताह के दौरान रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), बजाज फाइनेंस और इन्फोसिस के बाजार मूल्यांकन में बढ़ोतरी हुई। वहीं हिंदुस्तान यूनिलीवर और भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की बाजार हैसियत घट गई।

समीक्षाधीन सप्ताह में टीसीएस का बाजार पूंजीकरण 45,678.35 करोड़ रुपये बढ़कर 10,95,701.62 करोड़ रुपये हो गया। इन्फोसिस का बाजार मूल्यांकन 28,125.29 करोड़ रुपये बढ़कर 6,29,080.22 करोड़ रुपये पर और एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 25,135.62 करोड़ रुपये बढ़कर 15,07,025.19 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।भारती एयरटेल की बाजार हैसियत 25,089.27 करोड़ रुपये बढ़कर 11,05,980.35 करोड़ रुपये हो गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण 25,035.08 करोड़ रुपये बढ़कर 18,70,120.06 करोड़ रुपये रहा।

बजाज फाइनेंस का बाजार पूंजीकरण 21,187.56 करोड़ रुपये बढ़कर 6,36,995.74 करोड़ रुपये पर और भारतीय स्टेट बैंक का बाजार पूंजीकरण 12,645.94 करोड़ रुपये बढ़कर 8,12,986.64 करोड़ रुपये हो गया।आईसीआईसीआई बैंक का मूल्यांकन 11,251.62 करोड़ रुपये बढ़कर 9,86,367.47 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। हिंदुस्तान यूनिलीवर का मूल्यांकन 3,571.37 करोड़ रुपये घटकर 5,94,235.13 करोड़ रुपये रहा। सेंसेक्स की शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर कायम रही। उसके बाद क्रमश: एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, बजाज फाइनेंस, इन्फोसिस, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version