बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अब तक आए रुझानों में नीतीश कुमार के चेहरे के साथ चुनाव लड़ रही एनडीए को बहुमत मिलता दिख रहा है, वहीं तेजस्वी यादव के नेतृत्व वाला बिहार महागठबंधन 100 सीटों के इर्दगिर्द दिख रही है. हालांकि इस बीच चुनाव आयोग ने साफ किया है कि चुनाव नतीजों को लेकर कोई अंदाज़ा लगाना फिलहाल जल्दबाजी होगी. भारत निर्वाचन आयोग ने एक प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पहले मतगणना के 25-26 राउंड हुआ करते थे, इस बार यह बढ़कर औसतन 35 राउंड हो गए. इसलिए मतगणना देर शाम तक जारी रहेगी. श्वष्ट ने कहा कि अब तक बिना किसी समस्या के काउंटिंग प्रोसेस जारी है. बिहार में लगभग 1 करोड़ से अधिक मतों की गणना की जा चुकी है, जिसका मतलब है कि अभी भी बड़े हिस्से की मतगणना करनी है. मतगणना धीमी नहींं, कोरोना के कारण इवीएम की संख्या बढ़ी-चुनाव आयोग ने इसके साथ ही उम्मीद जताई कि आज देर रात तक गिनती पूरी हो पाएगी. कोरोना की वजह से पोलिंग सेंटर्स की संख्या ज्यादा थी जिसके लिए 1.25 लाख ईवीएम मशीनों का इस्तेमाल हुआ. आयोग ने कहा कि मतगणना धीमी नहीं चल रही है बल्कि ईवीएम्स की संख्या बढ़ गई है. साल 2015 के मुकाबले कई चीजों में बढ़ोतरी हुई है. मसलन पोलिंग सेंटर्स, बैलट पेपर्स. ऐसे में यह नहीं कह सकते हैं कि मतगणना धीमी हो रही है. हां कुछ वक्त ज्यादा जरूर लग सकता है. इससे पहले बिहार के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ), एचआर श्रीनिवास ने कहा कि इस बार करीब 4.10 करोड़ वोट पड़े हैं और अब तक 92 लाख वोट गिने गए. इलेक्शन कमीशन ने कहा कि 10 नवंबर की सुबह 8 बजे तक मिल सभी पोस्टल बैलेट गिने जाएंगे. आयोग ने बताया कि औसतन 30-35 राउंड की हो सकती है. कानून के अनुसार, आज सुबह 8 बजे तक प्राप्त सभी डाक मतपत्रों की गिनती होगी. इसका मतलब है कि मतगणना केंद्रों पर सुबह 8 बजे तक प्राप्त डाक मतपत्रों को की गणना होगी. इससे संबंधित डेटा संबंधित रिटर्निंग ऑफिसर के स्तर पर उपलब्ध होगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version