नई दिल्ली। गुजरात में सभी 8 विधानसभा सीटों पर अभी तक के उपचुनाव रुझानों के अनुसार भाजपा की बढ़त को देखते हुए, भाजपा कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। वहीं उत्तर प्रदेश की 7 विधानसभा सीटों में चार राउंड की काउंटिंग के बाद भाजपा पांच सीट पर आगे चल रही हैं। ये सीटें हैं उन्नाव की बांगरमऊ, फिरोजाबाद की टूंडला सुरक्षित, बुलंदशहर की बुलंदशहर सदर, देवरिया की देवरिया सदर तथा कानपुर शहर की घाटमपुर सुरक्षित सीट। नौगावां सादात में सपा के जावेद आब्दी तथा मल्हनी में निर्दलीय धनंजय सिंह बढ़त पर हैं। इन नतीजों से यूपी की मौजूदा सरकार पर कोई असर नहीं पड़ेगा, लेकिन यदि भाजपा विजयी होती है तो यह संदेश जरूर जाएगा कि लोग मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कामकाज से खुश हैं। वहीं विपक्ष यदि बेहतर प्रदर्शन करता है तो उसे सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल जाएगा। वैसे एग्जिट पोल में 7 से पांच से छह सीट पर भाजपा की जीत का अनुमान लगाया गया है। समाजवादी पार्टी को एक या दो सीट मिल सकती है। देखना यह है कि बसपा और कांग्रेस खाता खोल पाते हैं या नहीं?
बिहार, मध्यप्रदेश और यूपी के बाद गुजरात में भी जनता को भाजपा पर भरोसा.. रुझानों में बनाए हुए हैं बढ़त
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
