नई दिल्ली। हिंदू धर्म में मंगलसूत्र को सुहाग की निशानी माना जाता है, लेकिन गोवा के लॉ कॉलेज की एक सहायक प्रोफेसर ने मंगलसूत्र को लेकर शर्मनाक टिप्पणी की है। प्रोफसेर ने अपनी फेसबुक पोस्ट में इसका जिक्र भी किया है। इसको लेकर गोवा में विवाद खड़ा हो गया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अब राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी की शिकायत पर पुलिस ने प्रोफेसर के खिलाफ धार्मिक भावनाएँ भड़काने का मामला दर्ज किया है। ये स्नढ्ढक्र राष्ट्रीय हिंदू युवा वाहिनी के गोवा यूनिट के राजीव झा ने दर्ज करवाई है। हालाँकि, अपनी फेसबुक पोस्ट पर बवाल मचने के बाद प्रोफेसर शिल्पा सिंह ने माफी भी माँगी है। उन्होंने लिखा, मेरी बातों को गलत तरीके से लिया गया, मैं उन सभी महिलाओं से खेद प्रकट करती हूँ जिन्हें मेरी पोस्ट से दुख हुआ। मैं हमेशा सोचती थी कि शादी के बाद मैरिटल स्टेटस का सिम्बल सिर्फ महिलाओं के लिए क्यों जरूरी है, पुरुषों के लिए क्यों नहीं। ये देखकर निराश हूँ कि मेरे बारे में गलत विचार फैलाए गए। मैं अधार्मिक और नास्तिक नहीं हूँ।
सुहाग की इस निशानी पर महिला की शर्मनाक टिप्पणी, बताया कुत्ते की चेन…, एफआईआर…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
