अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच सीमा तनाव अब खेल जगत तक पहुंच गया है। पाकिस्तान द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत के उरगुन जिले में की गई एयर स्ट्राइक में तीन स्थानीय क्रिकेट खिलाड़ियों सहित आठ लोगों की मौत हो गई है। मारे गए क्रिकेटरों की पहचान कबीर, सिबगतुल्लाह और हारून के रूप में हुई है। ये खिलाड़ी एक स्थानीय मैच में हिस्सा लेने के बाद घर लौट रहे थे, तभी उन्हें निशाना बनाया गया।

इस हमले के बाद अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़ा रुख अपनाया है। एसीबी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि पाकिस्तान के इस “कायरतापूर्ण हमले” की कड़ी निंदा की जाती है। बोर्ड ने घोषणा की है कि वह नवंबर में पाकिस्तान के साथ होने वाली त्रिकोणीय टी-20 सीरीज़ में भाग नहीं लेगा।

एसीबी ने अपने बयान में लिखा : “यह हमला अफगानिस्तान के खेल समुदाय और क्रिकेट परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है। हम शहीद खिलाड़ियों के परिवारों और पक्तिका प्रांत के लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हैं। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड इस त्रासदी के विरोध में पाकिस्तान से सभी क्रिकेट संबंध समाप्त करता है।”

इस घटना के बाद अफगानिस्तान के कई मौजूदा और पूर्व क्रिकेटरों ने सोशल मीडिया पर दुःख जताया है। देश में इन तीन उभरते खिलाड़ियों को भविष्य का सितारा माना जा रहा था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version