दिल्ली में डबल मर्डर की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां पूर्व लिव-इन पार्टनर ने गर्भवती महिला की चाकू मारकर हत्या कर दी। पत्नी की हत्या से गुस्साए पति ने हमलावर को भी मार डाला। दिल्ली पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान आकाश की पत्नी और दो बच्चों की मां शालिनी (22) व नबी करीम थाने के बदमाश आशु उर्फ ​​शैलेंद्र (34) के रूप में हुई है। मामला दिल्ली के नबी करीम इलाके की है।

दरअसल यह घटना शनिवार रात करीब 10.15 बजे हुई। आकाश और शालिनी कुतुब रोड पर उसकी मां शीला से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान आशु नाम का युवक अचानक वहां पहुंच गया। आशु शालिनी का पूर्व लिव-इन पार्टनर रह चुका था। दोनों कुछ समझ पाते उससे पहले ही आशु ने आकाश पर चाकू से हमला कर दिया। पुलिस ने बताया कि आकाश पहले वार से बच निकला। हालांकि इसके बाद उसने ई-रिक्शा में बैठी शालिनी की ओर मुड़कर उस पर कई बार चाकू से वार कर दिया।

डीसीपी ने कहा कि आकाश उसे बचाने दौड़ा, लेकिन उसे भी चाकू मार दिया। हालांकि वह आशु पर काबू पाने में कामयाब रहा। उसका चाकू छीन लिया और हाथापाई के दौरान उसे चाकू लग गई। वारदात में महिला शालिनी और आशु की मौत हो गई है। वहीं महिला का पति हमले में गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version