सुपर डांसर 5 के फिनाले से गोविंदा का डांस वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वह 9 आंटियों के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. सुपर डांसर 5 का फिनाले हो गया है, जिसमें आध्यश्री उपाध्याय और सुक्रिति पॉल ने विनर का खिताब अपने नाम किया और 10 लाख रुपए का प्राइज मनी भी हासिल किया है. फिनाले धमाकेदार रहा, जिसमें गोविंदा बतौर स्पेशल गेस्ट बनकर पहुंचे और सुपर डांसर 5 के फिनाले पर चार चांद लगा दिया.

आंटी नंबर वन गाना 1998 में आई एक्शन कॉमेडी फिल्म आंटी नंबर वन का है . इस फिल्म के गाने पर पहले महिलाएं गोविंदा को ट्रिब्यूट करने के लिए डांस करती हुई नजर आती हैं, जिसके बाद सुपरस्टार स्टेज पर आते हैं और महिलाओं के साथ डांस करते हुए दिखते हैं. गोविंदा वाइट पैंट और टीशर्ट के साथ पीले जैकेट में नजर आ रहे हैं. 

इस प्रोमो को देखने के बाद फैंस ने रिएक्शन दिया. एक यूजर ने लिखा, गोविंदा सर आला रे आला. दूसरे यूजर ने लिखा, सुपरस्टार गोविंदा. तीसरे यूजर ने लिखा, गोविंदा द मल्टीटैलेंटेड हीरो नंबर वन. चौथे यूजर ने लिखा, गोविंदा सर ऑल टाइम ग्रीन हीरो. पांचवे यूजर ने लिखा, फैमिली एंटरटेनमेंट गोविंदा सर. छठे यूजर ने लिखा, गोविंदा सर एक्सप्रेशन किंग हैं. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version