दिल्ली के नबी करीम इलाके में शनिवार रात एक सनसनीखेज घटना में तीन लोगों की जान चली गई। शुरुआती जानकारी के अनुसार मृतकों में आशू, उसकी प्रेमिका और उनके पेट में पल रहा बच्चा शामिल हैं। पुलिस के शुरुआती अनुमान के अनुसार यह घटना लव ट्राएंगल से जुड़ी हुई थी। शुरुआती जांच में पता चला है कि इस चाकूबाजी की मुख्य वजह 22 वर्षीय शालिनी के गर्भ में पल रहा बच्चा था।

स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज जुटाने का काम भी किया जा रहा है। 

जांच में पता चला है कि 22 वर्षीय शालिनी की शादी कुछ साल पहले आकाश (23) से हुई थी। बीच में शालिनी और आकाश का अलगाव हो गया, और इसी दौरान उसका संपर्क 34 साल के आशू से बन गया। शालिनी और आशू कुछ समय तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। हाल ही में शालिनी और उसका पति आकाश फिर से करीब आए, जिसके बाद शालिनी ने आशू को छोड़कर अपने पति के पास लौटना तय किया। शुरुआती जांच में यह पाया गया कि शालिनी के गर्भ में पल रहा बच्चा इस घटना का तत्कालिक कारण बन गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version