रायपुर। पश्चिम विधायक एवं संसदीय सचिव विकास उपाध्याय साईंस कॉलेज के खेल मैदान में पहुंचकर आयोजित बॉक्सिंग प्रतियोगिता में शिरकत की। जहाँ प्रतियोगिता में सम्मिलित खिलाडिय़ों से मुलाकात कर प्रतियोगी में हैंड बॉल, वॉली बॉल और बास्केट बॉल के खेल को स्वयं प्रतियोगियों के साथ खेलकर उनका उत्साहवर्धन किया एवं मुलाकात कर भविष्य में जिला एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मिलित होने उत्कृष्ट प्रैक्टिस करने की बात खिलाडिय़ों से की। ज्ञातव्य हो कि विधायक विकास उपाध्याय खेल भावनाओं को प्रेरित करने लगातार अलग-अलग खेल प्रतियोगियों से मिलकर उत्साह वर्धन करते रहे हैं। आज महिला प्रतियोगियों से भी भेंट कर राज्य स्तर में आयोजित खेल कार्यक्रम में इन्हें सम्मिलित करने का आश्वासन दिया।
खेल भावना को प्रेरित करने विधायक विकास उपाध्याय खिलाडिय़ों से मिलने पहुंचे
Previous Articleवेतन सहित अन्य मांगों को लेकर मैदान पर उतरा छत्तीसगढ़ 108/102 कर्मचारी कल्याण संघ, दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
Next Article प्रदेश की जनता को 23 नवीन तहसीलों की सौगात
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
