बॉलीवुड इंडस्ट्री से एक बार फिर दुखद खबर आई है। मशहूर एक्टर और सिंगर ऋषभ टंडन का आज सुबह दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋषभ टंडन दिल्ली में अपने परिवार से मिलने आए थे, जहां अचानक उन्हें हार्ट अटैक आया।

अभी हाल ही में एक्टर असरानी के निधन से शोक में डूबे फिल्म जगत को यह खबर एक और बड़ा झटका दे गई। परिवार ने इस कठिन समय में फैंस और मीडिया से प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की है।

ऋषभ टंडन, जिन्हें उनके फैंस प्यार से ‘फकीर’ के नाम से जानते थे, मुंबई के एक गायक, संगीतकार और अभिनेता थे। वे अपने शांत स्वभाव और संगीत के प्रति गहरे जुनून के लिए मशहूर थे। उनके कई गाने अब भी लोगों की यादों में बसे हैं, जिनमें ‘ये आशिकी’, ‘चांद तू’, ‘धू धू कर के’ और ‘फकीर की जुबानी’ जैसे हिट गाने शामिल हैं।

म्यूज़िक इंडस्ट्री और फैंस के लिए उनका अचानक जाना बेहद चौंकाने वाला और दुखद है। सोशल मीडिया पर हजारों फैंस और सेलेब्रिटीज़ उनकी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version