बहसबाजी का यह रुप इतना विकराल हो जायेगा यह किसी ने भी नहीं सोचा था। लेकिन ऐसा हो ही गया और गुस्साया देवर अपनी भाभी के खून का प्यासा बन गया और कुल्हाड़ी हाथ में लेकर उस पर जोरदार वार कर दिया। इस हमले में भाभी के हाथ में गंभीर चोटें आई है। पुलिस के मुतातबक उपमंडल पांवटा साहिब के शिवपुर निवासी सुरजीत कौर किसी बात को लेकर अपने देवर खजान सिंह के साथ बहसबाजी हो गई, जिसके बाद गुस्साये देवर अपने घर से कुल्हाड़ी लाया और महिला के हाथ पर वार कर दिया। कुल्हाड़ी के वार से महिला के एक हाथ में गहरी चोट आई है। महिला को गंभीर अवस्था में सिविल अस्पताल पांवटा साहिब लाया गया, जहां पर उसका उपचार चल रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। उधर, पांवटा साहिब के डीएसपी बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version