सप्ताह के पहले दिन सोने और चांदी के भाव में बड़ी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को सोना ₹2,100 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹6,500 प्रति किलोग्राम सस्ती हो गई। अब रायपुर में सोना ₹1,25,000 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,50,000 प्रति किलोग्राम के स्तर पर पहुंच गई है।

रायपुर सराफा एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष हरख मालू ने बताया कि पिछले कारोबारी सप्ताह के अंतिम दिन (शुक्रवार) को सोना ₹1,27,100 प्रति 10 ग्राम और चांदी ₹1,56,500 प्रति किलोग्राम थी। सोमवार को दोनों धातुओं में तेज गिरावट आई।

 गिरावट के आंकड़े एक नजर

10 दिनों में सोना ₹63,800 सस्ता हुआ

18 अक्टूबर को भारत में 24 कैरेट 100 ग्राम सोने का भाव ₹13,08,600 था, जो 27 अक्टूबर को घटकर ₹12,44,800 रह गया।

10 दिनों में चांदी ₹17,000 सस्ती हुई

18 अक्टूबर को 1 किलो चांदी का भाव ₹1,72,000 था, जो अब घटकर ₹1,55,000 पर आ गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version