विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नवा रायपुर (अटल नगर) नवीन विधान सभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों का जायजा लिया । इस अवसर पर मान. संसदीय कार्य मंत्री श्री केदार कश्यप, विधानसभा सचिव श्री दिनेश शर्मा, नोडल अधिकारी नवीन विधान सभा उद्घाटन समारोह श्री एस. प्रकाश, कलेक्टर रायपुर, लोक निर्माण विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, विधान सभा सचिवालय के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य विभागों के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित थे ।


विधान सभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने आज ‘‘भारत रत्न’’ पूर्व प्रधान मंत्री मान. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की प्रतिमा का अनावरण स्थल, पौध-रोपण स्थल, सभा भवन, समूह छायाचित्र एवं मंचीय कार्यक्रम स्थल तथा मान. प्रधानमंत्री जी के आगमन की समस्त तैयारियों की समीक्षा की एवं अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान दिये ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version