गाजा में फिर से लड़ाई छिड़ गई है और बीती रात इस्राइल ने गाजा पर हवाई हमले किए, जिसमें कम से कम 60 लोगों के मारे जाने की खबर है। गाजा के स्वास्थ्य अधिकारियों ने ये दावा किया है। इस्राइल का ये हमला ऐसे समय हुआ हैं, जब इस्राइली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हमास पर जोरदार हमले करने का आदेश दिया था। नेतन्याहू ने ये आदेश हमास द्वारा कथित तौर पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के बाद दिया गया। 

गाजा के दीर ए बलाह स्थित अक्सा अस्पताल के एक बयान में बताया कि बीती रात कम से कम 10 शव अस्पताल पहुंचे, जिनमें तीन महिलाएं और छह बच्चों के शव थे। दक्षिणी गाजा के खान यूनिस स्थित नासर अस्पताल ने बताया कि इलाके में पांच इस्राइली हवाई हमलों के बाद 20 शवों को अस्पताल लाया गया, जिनमें से 13 शव बच्चों और दो महिलाओं के थे। मध्य गाजा स्थित अल-अवदा अस्पताल ने बताया कि उनके यहां 30 शव पहुंचे, जिनमें से 14 बच्चों के शव थे।

इस्राइल ने हमास पर लगाया संघर्ष विराम तोड़ने का आरोप

गाजा पर हवाई हमला ऐसे समय हुआ, जब इस्राइल द्वारा हमास पर संघर्ष विराम का उल्लंघन करने का आरोप लगाया जा रहा है। एक इस्राइली अधिकारी ने कहा कि दक्षिणी गाजा में उनकी सेना पर गोलीबारी की गई थी, जिसमें इस्राइली सैनिक मारे गए थे। इसके बाद नेतन्याहू ने संघर्ष विराम का उल्लंघन करने के लिए हमास को कड़ा जवाब देने की बात कही थी। हमास ने सोमवार को कुछ अवशेष सौंपे थे, जिनके बारे में इस्राइल ने दावा किया कि जो बंधक पहले ही इस्राइल लौट चुका है, उसके अवशेष बताकर ये सौंपे गए थे। हालांकि गाजा में संघर्ष विराम कराने वाले अमेरिका ने इस हिंसा को कम करके आंकने की कोशिश की।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version