कानपुर में दामाद ने संपत्ति की लालच में अपने ससुर की हत्या करवा दी और पत्नी की हत्या के लिए भी सुपारी किलर से कांटेक्ट किया। इसके पहले की पत्नी को मरवाने में सफल रहता। पुलिस ने दो सुपारी के लड़कों गिरफ्तार कर लिया है। इसके पहले मृतक के दामाद को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस उपायुक्त सेंट्रल ने बताया कि सुपारी किलर औरैया जिले के रहने वाले हैं। घटना स्वरूप नगर थाना क्षेत्र की है।

उत्तर प्रदेश के स्वरूप नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जेके कैंसर अस्पताल परिसर में 19 अक्टूबर को राजकुमार की चाकू गोंदकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस संबंध में स्वरूप नगर थाना में विशाल पुत्र राजकुमार निवासी बहादुरपुर थाना सहार औरैया ने मुकदमा दर्ज कराया था। पहले राजकुमार के गुमशुदगी की दर्ज कराई गई थी। बाद में हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया।

घटना के खुलासा के लिए टीम का गठन किया गया था। ‌जिसमें थाना स्वरूप नगर प्रभारी निरीक्षक, सर्विलांश, स्वाट टीम और ऑपरेशन त्रिनेत्र के माध्यम से लगाए गए कैमरे की मदद ली गई। जिसके माध्यम से घटना का खुलासा किया गया। स्वरूप नगर थाना पुलिस ने बीते 21 अक्टूबर को मोहित सिंह तोमर पुत्र नारायण सिंह तोमर निवासी रतनपुर बंथरा थाना बिधूना को गिरफ्तार किया गया था।पूछताछ के दौरान मोहित सिंह ने बताया कि संपत्ति के लालच में अपने ससुर राजकुमार की हत्या उसी ने करवाई है और पत्नी की हत्या की भी सुपारी दी है।‌ पूछताछ में सुपारी किलर का नाम सामने आने के बाद पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के लिए जाल बिछाया।‌ स्वरूप नगर थाना पुलिस ने रिषभ उर्फ बाबू सिंह पुत्र कुशल पाल सिंह निवासी बंथरा जिला औरैया, कन्हैया कुमार पुत्र इंद्र कुमार निवासी बंथरा थाना बिधूना औरैया को गिरफ्तार किया है। दोनों की गिरफ्तारी जीटी रोड हैलट नहरिया के पास से हुई है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version