जब लोग अपने परिवार के साथ मिलकर दीवाली मनाएंगे तो बालीवुड का एक कपल ऐसे भी है जो परिवार से दूर रहकर अकेले धर्मशाला में दीवाली मनाएंगे। इस बार बॉलीवुड की दिवाली थोड़ी फीकी है। एक तरफ जहां अभिषेक बच्चन ने दिवाली न मनाने की बात कही थी वहीं अब सैफ-करीना परिवार वालों से दूर धर्मशाला में समय बिताएंगे। जहां बच्चन और कपूर से लेकर खान और अन्य सेलेब्रिटीज बड़े उत्साह से दीवाली मनाते हैं। एक्ट्रेस करीना कपूर खान अपने पति सैफ के साथ घर से बाहर जा रही है। यानी कि करीना की दिवाली भी सादी रहने वाली है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, करीना, सैफ और तैमूर शहर से दूर, धर्मशाला में दिवाली मनाएंगे। सैफ अली खान फिलहाल एक फिल्म की शूटिंग में बिजी हैं, और करीना और तैमूर भी वहां शामिल होंगे। करीना का कहना है कि वह धर्मशाला में नहीं हैं, और इसलिए वह इसके लिए उत्सुक हैं। करीना ने कहा, सैफ एक फिल्म के लिए धर्मशाला में शूटिंग कर रहे हैं, और मैं वहां कभी नहीं गई, इसलिए तैमूर और मैं वहां शामिल होंगे। पहाड़ों की यात्रा करना और खुली हवा और धूप में समय बिताना बहुत अच्छा होगा।
परिवार से दूर रहकर अकेले धर्मशाला में दीवाली मनाएंगे बालीवुड का यह कपल…
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
