इसरो ने श्रीहरिकोटा से भारतीय नौसेना का अब तक का सबसे एडवांस्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-7R लॉन्च किया। लगभग 4,400 किलोग्राम वजनी यह सैटेलाइट पूरी तरह देश में निर्मित है।

इसरो (ISRO) ने रविवार को श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से भारतीय नौसेना के लिए अब तक का सबसे एडवांस्ड कम्युनिकेशन सैटेलाइट GSAT-7R सफलतापूर्वक लॉन्च किया। यह सैटेलाइट नौसेना की समुद्री सुरक्षा, निगरानी और नेटवर्किंग क्षमता को और अधिक मजबूत बनाएगा।GSAT-7R का वजन लगभग 4,400 किलोग्राम है, जो इसे भारत का अब तक का सबसे भारी कम्युनिकेशन सैटेलाइट बनाता है। यह सैटेलाइट पूरी तरह से भारत में ही डिजाइन और निर्मित किया गया है। विशेषज्ञों के मुताबिक, GSAT-7R के ज़रिए नौसेना को दूर समुद्री क्षेत्रों में भी सुरक्षित और तेज़ संचार सुविधा मिलेगी, जिससे भारत की स्ट्रैटेजिक और डिफेंस क्षमताओं में बड़ा इज़ाफा होगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version