प्रधानमंत्री पशु लोन योजना के नाम पर ग्रामिणों से लाखों रूपए की ठगी करने वाले गिरोह का धमधा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने एचडीएफसी बैंक के फील्ड ऑफिसर विकास सोनी और महिला स्टाफ मधु पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों ने ग्रामीणों को दूध डेयरी और बीमा योजना के नाम पर लोन दिलाने का झांसा देकर करीब 46 लाख रूपए की धोखाधड़ी की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 34 और 120(बी) के तहत अपराध दर्ज किया है। वहीं, ब्रांच मैनेजर और अन्य कर्मचारियों की जांच जारी है। एएसपी अभिषेक झा ने बताया कि ग्राम घोटा निवासी चन्द्रिका पटेल ने 24 मई 2024 को रिर्पोट दर्ज कराई थी।

