प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है और आगामी दिनों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम विज्ञान केंद्र रायपुर के अनुसार, उत्तरी और मध्य छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिनों तक शुष्क मौसम जारी रहेगा, जबकि दक्षिणी हिस्सों में भी कम से कम तीन दिनों तक बारिश के आसार नहीं हैं। इसके बाद न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है।
मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में रायपुर का अधिकतम तापमान करीब 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। ठंडी और शुष्क हवा के प्रभाव से रात के तापमान में और गिरावट आ सकती है तथा सर्दी बढ़ने के आसार हैं।

