बेटे को पिता ने मोबाइल पर गेम खेलने से रोका तो वह इतना खफा हो गया कि आत्महत्या ही कर ली। मामला जिले के कुर्रेदा गांव का है। खुदकुशी की वजह मोबाइल लत होना बताई जा रही है। घटना बुधवार शाम की है। मृतक 8वीं कक्षा का छात्र था और कुछ समय से लगातार मोबाइल गेम खेल रहा था।
पुलिस ने बताया कि बुधवार को राजवीर के पुत्र विष्णु बघेल (13) के खुदकुशी की सूचना मिली थी। परिजनों ने बताया कि विष्णु को मोबाइल पर ऑनलाइन गेम खेल रहा था। पिता राजवीर ने विष्णु को गेम नहीं खेलने के लिए कहा। इस पर वह नाराज होकर कमरे में चला गया। कुछ देर बाद परिजन उसे खाने के लिए बुलाने कमरे में पहुंंचे तो कमरे में विष्णु फंदे से लटका मिला। परिजन उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version