राजधानी में रात में वाहनों की चेकिंग नहीं होती, होती भी है तो केवल खानापूर्ति की । इसी के चलत रात होते ही नशा कर तेज रफ्तार में अंधाधुंध वाहन चलाने वालों की संख्या बढ़ जाती हैं। इससे देर रात सड़क हादसों में लोगों की जान जा रही है। बुधवार रात भी तेज रफ्तार के चलते दो सड़क हादसों में तीन युवकों की असमय मौत हो गई। तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। तीनों आईसीयू में है। एक मामले में तेज रफ्तार कार मेडिकल दुकान में जा घुसी। इसमें एक युवक की मौत हो गई। तीन अन्य आईसीयू में हैं। दूसरे मामले में तेज रफ्तार मालवाहक ने बाइक सवार दो युवकों को रौंद दिया। बाइक सवार दोनों युवकों की मौत हो गई।
बर्थडे पार्टी मनाने सिमगा से आए थे रायपुर:- सिमगा से ज्ञानेश जैन, पुष्पेंद्र साहू, पीयूष साहू, खिलेश निषाद व एक अन्य युवक बुधवार की रात रायपुर आए थे। सभी ज्ञानेश का बर्थडे मनाने आए थे। पांचों युवक कार सीजी 04 एनएल 5824 से वीआईपी रोड स्थित
एक होटल पहुंचे। रात करीब 1.30 बजे लौट रहे थे। वापसी में वे शास्त्री चौक से फाफाडीह की ओर जाने के बजाय जयस्तंभ चौक पहुंच गए। वहंा से यूटर्न करके फिर शास्त्री चौक लौट रहे थे। कार की रफ्तार सामान्य से अधिक थी। इस दौरान कार अनियंत्रित होकर शास्त्री चौक से पहले सड़क किनारे स्थित मेडिकल दुकान में जा घुसी। दुकान का शटर टूट गया। होर्डिग भी गिर गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार यूटर्न हो गई। इससे उसमें शामिल पुष्पेंद्र साहू की मौत हो गई। ज्ञानेश, पीयूष और खिलेश गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। मौदहापारा पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version