प्रदेश में मौसम ने करवट लेना शुरू कर दिया है। उत्तर भारत से चल रही ठंडी और शुष्क हवाओं के कारण अब प्रदेश में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। रायपुर में गुरूवार को अधिकतम तापमान 30.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से करीब एक अधिक है, लेकिन हवाओं की दिशा बदलने से जल्द ही रातें ठंडी होने लगेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को पूरे प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान सापु रहेगा। प्रदेश में सबसे कम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया, जबकि अधिक तापमान 31.5 डिग्री सेल्सियस माना एयरपोर्ट में रहा।
ठंड बढ़ने लगी, प्रदेश में तीन दिन में गिरेगा तीन डिग्री तक तापमान
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

