जशपुरनगर। कलेक्टर महादेव कावरे ने आज जशपुर विकासखंड के लुईकोना के 20 परिवार के विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवाओं के बीच स्वयं सेवी संस्था संवेदना टीम के साथ पहुंचकर दीपावली मनाया और उन्हें मिठाईयां, उपहार, बच्चों के लिए उपहार पाठ्य सामग्री, सेनिटाईजर, मास्क, बिस्किट, फूलझड़ी, दीप, बाती का वितरण किया गया। कलेक्टर को अपने बीच पाकर विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा ने खुशी जाहिर करते हुए अपनी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुश्री उनैजा खातुन अंसारी, जिला शिक्षा अधिकारी एन.कुजूर, बीईओ एम.जेडयू सिद्दीकी, सुबेदार सौरभ चन्द्राकर, विजय गुप्ता, विश्वबंधु शर्मा, संजीत यादव, ओम शर्मा, संजय पाठक, शशि साहू, मनीषा छाबड़ा, सीमा, किरण महतो उपस्थित थे।
