दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता(Rekha Gupta) ने बढ़ते प्रदूषण और सर्दियों के मौसम को देखते हुए सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव की घोषणा की है। यह नई व्यवस्था 15 नवंबर 2025 से 15 फरवरी 2026 तक लागू रहेगी। इसके तहत दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 10:00 बजे से शाम 6:30 बजे तक खुलेंगे, जबकि नगर निगम (MCD) के कार्यालय सुबह 8:30 बजे से शाम 5:00 बजे तक कामकाज करेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस कदम का मकसद सड़क पर एक साथ वाहनों की संख्या को कम करना और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को नियंत्रित करना है। बदलाव से सरकारी कर्मचारियों और आम जनता दोनों को सुविधा होगी।

अभी दरफ्तरों की क्या है टाइमिंग?

मौजूदा समय में दिल्ली सरकार के कार्यालय सुबह 9:30 बजे से शाम 6:00 बजे तक और एमसीडी के कार्यालय सुबह 9:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक खुले रहते हैं। इस मात्र 30 मिनट के अंतर के कारण सुबह और शाम दोनों समय भारी यातायात और भीड़भाड़ रहती है, जिससे वायु प्रदूषण और ट्रैफिक की समस्या बढ़ जाती है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नई समय-सारणी का उद्देश्य सड़क पर वाहनों की संख्या कम करना और प्रदूषण पर नियंत्रण रखना है। यह बदलाव सरकारी कर्मचारियों और आम जनता दोनों के लिए सुविधा प्रदान करेगा।

राजधानी की वायु गुणवत्ता

दिल्ली में शुक्रवार सुबह तापमान में थोड़ी गिरावट के साथ वायु गुणवत्ता भी गंभीर स्तर पर रही। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के प्रति घंटा वायु-गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में समग्र AQI 311 दर्ज किया गया, जो ‘बेहद खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी के 38 निगरानी केंद्रों में से 26 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया है। इस दौरान बवाना में AQI 366 और जहांगीरपुरी में AQI 348 रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हैं।

Delhi, India – November 21, 2017: Heavy traffic on the streets of New Delhi in New Delhi covered in heavy smog.

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के प्रति घंटा वायु-गुणवत्ता बुलेटिन के अनुसार, राजधानी में समग्र AQI 311 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में आता है। राजधानी के 38 निगरानी केंद्रों में से 26 केंद्रों ने वायु गुणवत्ता को ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज किया है। इस दौरान बवाना में AQI 366 और जहांगीरपुरी में AQI 348 रिकॉर्ड किया गया, जो सबसे अधिक प्रदूषित क्षेत्रों में शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version