सूरत। गुजरात में सूरत के पूणागाम इलाके में एक 15 वर्षीय छात्रा से जयपुर के रहने वाले स्कूल वैन चालक ने 2 वर्षों तक दुष्कर्म किया। बहला-फुसलाकर वह उसे अपने साथ ले जाता था। पीडि़ता किसी को बता नहीं पाई। बाद में पुलिस को पता चला तो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। अब उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। उसकी पहचान 32 वर्षीय जगदीश पुत्र महेशभाई अग्रवाल के तौर पर हुई, जो मूलत: राजस्थान के जयपुर शहर का निवासी है। पूणे थाने की पुलिस के मुताबिक, उक्त आरोपी के खिलाफ वर्ष 2016 में भी पूणागाम इलाके में इसी तरह एक छात्रा को बहला-फुसलाकर अगवा करने एवं उसे हवस का शिकार बनाते रहने का मामला दर्ज हो चुका है। ताजा मामले में पुलिस ने आरोपी वैन ड्राइवर सहित उसकी पत्नी और बहन को गिरफ्तार कर लिया है। शिकायत में बताया गया था कि, उक्त बालिका जब 13 साल की थी, तब से स्कूल वैन का ड्राइवर उसे झांसे में लेकर दुष्कर्म कर रहा था। बेबस नाबालिग छात्रा दो साल तक यह बात किसी को बता भी नहीं पाई। अब जाकर आरोपी की पत्नी को इसकी भनक लगी। खुलासा तब हुआ जब वह अपनी ननद को साथ लेकर छात्रा की सोसाइटी तक पहुंच गई और दोनों ने उसके साथ मारपीट कर दी। वहीं, हो-हल्ले के बाद परिजनों ने आरोपी ड्राइवर के खिलाफ दुष्कर्म एवं आरोपी की पत्नी और बहन के खिलाफ मारपीट एवं अपहरण का केस दर्ज कराया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि, पीडि़त लड़की अभी भी नाबालिग है और पुलिस ने उसी के भाई की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यानी, आरोपी उम्र में उससे दोगुना बड़ा है, बावजूद इसके वह उसके साथ पिछले दो साल से यौन शोषण कर रहा था। वह अपनी स्कूल वैन में उसे घर से स्कूल व स्कूल से घर छोड़ता था। उसी दौरान उसने बालिका को बहला-फुसला लिया। अलग-अलग स्थानों पर ले जाकर उसके साथ बलात्कार किया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version