दिवाली से पहले पाकिस्तान बौखला गया है और रुह्रष्ट पर भारी गोलाबारी कर रहा है। कुपवाड़ा और उरी के हाजीपीर सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग में 3 जवान शहीद हुए है जबकि तीन नागरिकों की भी मौत हुई है। हालांकि भारतीय सैनिकों ने पाकिस्तान की इसकी नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब दिया और उसके 8 सैनिकों को ढेर कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, भारतीय सेना ने पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दिया है और उसके 8 सैनिकों को मौत की नींद सुला दिया है। सीजफायर के पीछे पाकिस्तान की मकसद यह रहता है कि हमारे सैनिकों के ध्यान को भटकाया जा सके और ज्यादा से ज्यादा आतंकवादियों को भारत की सीमा में घुसपैठ करवाया जा सके। सूत्रों ने बताया है कि पाकिस्तान की मंशा है कि बर्फबारी से पहले ज्यादा संख्या में आतंकियों की घुसपैठ कराई जा सके और उसी का नतीजा है कि पाकिस्तान की तरफ से एलएसी पर भयंकर फायरिंग की जा रही है।
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.
