मुंबई के ठाणे जिले से 3 बच्चों की मां एक महिला ने प्यार के चक्कर में अपने पति के साथ कुछ ऐसा किया कि आपके पैरों तले जमीन खिसक जाएगी, बदलापुर पश्चिम में रहने वाला एक 44 साल का व्यवसायी किसन परमार अपनी पत्नी मनीषा परमार और तीन बच्चों के साथ रहता था. उसे अक्सर व्यापार के सिलसिले में शहर से बाहर जाना पड़ता था. इसी दौरान उसकी पत्नी की मुलाकात उसी बिल्डिंग में रहने वाले एक शादीशुदा व्यक्ति लक्ष्मण भोईर से हुई. समय के साथ दोनों में दोस्ती हुई और फिर दोस्ती प्रेम प्रसंग में बदल गई.
लेकिन कुछ समय बाद मनीषा के पति को इस रिश्ते की भनक लग गई. जिसके बाद किसन परमार ने अपनी पत्नी से उसके अवैध संबंधों को लेकर पूछताछ भी की. तभी से दोनों में अक्सर झगड़ा होने लगा था. इस बात से परेशान बीवी ने शुक्रवार की रात को जब पति सो रहा था, पत्नी और उसके प्रेमी ने मिलकर रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी. इसके बाद उन्होंने शव को गद्दे में लपेट दिया. उन्होंने शव को मोटरसाइकिल पर लादकर बदलापुर के वलावली पुल के पास उल्हास नदी में फेंक दिया. इसके बाद दोनों मौके से फरार हो गए.घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की. शव को नदी से बाहर निकाला गया. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 103(1) (हत्या) और 238 (अपराध के सबूतों को मिटाना) के तहत एफआईआर दर्ज की गई है. आरोपी पत्नी और उसके विवाहित प्रेमी दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version