हीरापुर के शासकीय स्कूल और हाउसिंग बोर्ड कालोनी के पास रविवार दोपहर खेलते-खेलते दो बच्चे कांप्लेक्स निर्माण के लिए खोदे गए गड्ढे में गिरकर डूब गए, जिससे दोनों की मौत हो गई। दानों बच्चे रिश्ते मेेेेें मौसेरे भाई थे। गड्ढे की गहराई करीब 25 से 30 फीट बताई जा रही है। गड्ढा गहरा होने के कारण बच्चे बाहर नहीं निकल पाए, जिससे उनकी जान चली गई। मृतकों में सत्यम सिंह (10 वर्ष ) और आलोक सिंह (आठ वर्ष) शामिल हैं। दोनों अपनी मौसी के बेटे के जन्मदिन के अवसर पर हीरापुर आए हुए थे।
घटना कबीर नगर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार जिस गड्ढे में बच्चे गिरे थे, उसे दो साल पहले एक बिल्डर द्वारा कांप्लेक्स निर्माण के लिए खोदवाया गया था। खोदाई के बाद गड्ढे को खुला छोड़ दिया गया था। वहां न तो तार की घेराबंदी थी, न ही बांस या बल्लियों से सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। बच्चे खेलते-खेलते मुरूम की फिसलन भरी ढलान से फिसलकर गड्ढे में गिर गए। स्वजन के अनुसार रविवार को दोनों बच्चे घरवालों से घूमने जाने का कहकर निकल थे, लेकिन जब शाम छह बजे तक वे घर नहीं पहुंचे, तो आसपास तलाश शुरू की, पर कोई जानकारी नहीं मिली। इसके बाद दोनों बच्चों की तस्वीरें वाट्सएप गु्रपों में साझा की गईं, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। आखिरकार रात करीब 12 बजे स्वजन उस गड्ढे के पास पहुंचे, जहां बच्चों की चप्पलें और शव दिखाई दिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version