रायपुर। रायपुर जिले की शराब दुकानों का संचालन जब से ए टू जेड कंपनी ने अपने हाथों में लिया है तब से शराब के ओवररेट में बिकने की शिकायत बंद हो गई है। इस कंपनी का पूरा नाम ए टू जेड इंफ्रा सर्विस लिमिटेड है और इसके संचालक उदय राव है। कंपनी के द्वारा रायपुर जिले की शराब दुकानों में लगभग 500 कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि इस कंपनी ने जब से इन शराब दुकानों की कमान अपने हाथों में ली है तब से ग्राहकों को आसानी से हर ब्रांड की शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है। साथ ही शराब भी निर्धारित कीमत में मिल जाती है। आपकों बता दें कि जब रायपुर जिले के इन शराब दुकानों की कमान दूसरी कंपनी के हाथों में थी तब शराब के ओवररेट में बिकने तथा दुकान के संचालकों और कर्मचारियों द्वारा मनमानी किये जाने की भी शिकायतें मिलती रहती थी। शराब दुकान संचालक मनमानी कीमत पर शराब बेच कर लोगों की जेब पर कैंची चला रहे थे। शराब दुकानों में तय रेट से 20 से 50 रुपये तक ज्यादा रेट में शराब और बियर बेची जा रही थी। तय रेट से ज्यादा शराब बेचे जाने को लेकर शराब प्रेमियों में खासा नाराजगी देखी जा रही थी। एमआरपी से अधिक दाम पर शराब और बियर बेची जा रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं हो रहा है क्योंकि अब इन शराब दुकानों का संचालन ए टू जेड कंपनी के हाथों में है। शराब दुकानों के बाहर मदिरा प्रेमियों में अक्सर यह चर्चा होती रहती है कि अब हम लोगों को आसानी से मनचाहे ब्रांड की शराब आसानी से उपलब्ध हो जाती है और वो भी तय कीमत पर। शराब दुकानों का संचालन भी व्यवस्थित तरीके से हो रहा है। कुल मिलाकर यह कहा जा सकता है कि शराब प्रेमियों को ऐसा लगता है कि रायपुर जिले के शराब दुकानों का संचालन ए टू जेड कंपनी के हाथों ही बेहतर तरीके से हो रहा है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version