नई दिल्ली । नई दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास 10 नवंबर की शाम एक कार में जबरदस्त विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में 10 लोगों की मौत और 20 से अधिक लोग घायल हुए थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि उस धमाके में अमोनियम नाइट्रेट का इस्तेमाल किया गया था। ये मकान डॉ. मुज़म्मिल शकील के नाम पर किराए पर लिए गए थे। अधिकारियों के अनुसार, यह नेटवर्क कट्टरपंथी पेशेवरों का संगठित गिरोह है जिनका मकसद शहरी इलाकों में हाई-इम्पैक्ट धमाके कर देश में दहशत फैलाना था

आपको बतादें कि कल ही फरीदाबाद पुलिस और जम्मू-कश्मीर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में कश्मीर मूल के डॉक्टर मुज़म्मिल शकील को गिरफ्तार किया गया था। उनके पास से करीब 360 किलोग्राम अमोनियम नाइट्रेट और कई स्वचालित हथियार बरामद किए थे। 

बड़े हमले की थी तैयारी
पुलिस के मुताबिक, मुज़म्मिल शकील अल-फलाह यूनिवर्सिटी में शिक्षक के तौर पर काम कर रहे थे। गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों ने खुलासा किया कि वह एक आतंकी मॉड्यूल से जुड़े थे, जो उत्तरी भारत में बड़े पैमाने पर हमले की साजिश रच रहा था। जांच में यह भी सामने आया है कि मुज़म्मिल शकील के साथ डॉ. आदिल अहमद राथर भी इस मॉड्यूल से जुड़ा था। दोनों मिलकर उत्तरी भारत के प्रमुख शहरों में श्रृंखलाबद्ध हमले की योजना बना रहे थे। 

जांच एजेंसियों के अनुसार, जिस कार में विस्फोट हुआ वह दक्षिण कश्मीर के पुलवामा निवासी डॉ. उमर मोहम्मद के नाम पर दर्ज थी। उमर का नाम उस आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा बताया जा रहा है, जिसे सोमवार को ही फरीदाबाद में जम्मू-कश्मीर और हरियाणा पुलिस ने संयुक्त रूप से ध्वस्त किया था।

सूत्रों के अनुसार, फरीदाबाद में कार्रवाई के बाद यह नेटवर्क घबरा गया और उसने हमले की योजना को तेज़ी से अंजाम दिया, जिसका परिणाम लाल किले के पास हुए धमाके के रूप में सामने आया। शुरुआती जांच में यह भी पता चला कि विस्फोटक कार लाल किले से सेंट्रल दिल्ली की ओर जाते हुए देखी गई थी, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हमले का लक्ष्य किसी भी भीड़भाड़ वाले इलाके को निशाना बनाना था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version