रायपुर रेंज साइबर पुलिस ने ऑपरेशन साइबर शील्ड के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए दो अलग-अलग प्रकरणों में ठगी करने वाले दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को मुंबई और पुणे से गिरफ्तार किया है. एक आरोपी ने एसबीआई बैंक प्रबंधक को फिक्स्ड डिपॉजिट का झांसा देकर लगभग 18 लाख रुपये की ठगी की थी, जबकि दूसरे ने ऑनलाइन पार्ट-टाइम जॉब के नाम पर 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की थी.
रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा द्वारा साइबर अपराधों में शामिल मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दिए गए विशेष निर्देशों के बाद यह कार्रवाई सफल रही. उन्होंने रेंज साइबर थाना रायपुर को तकनीकी साक्ष्य एकत्र कर कार्रवाई को अंजाम देने का निर्देश दिया था|

