रायपुर। राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने प्रदेशवासियों को दीपों के महापर्व दीपावली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि दीपावली का त्यौहार हमारी समृद्ध वैभवशाली परंपरा का अभिन्न अंग है। सुश्री उइके ने कहा है कि दीपावली का त्यौहार समस्त नागरिकों के लिए मंगलमय हो और उनका जीवन सुख-समृद्धि से भरपूर हो। इस वर्ष कोरोना संक्रमण के मद्देनजर उन्होंने लोगों से कहा है कि वे त्यौहार मनाते समय विशेष सावधानी बरतें और भीड़-भाड़ वाली जगह में जाने से बचें। यदि जाना आवयश्क हो तो मास्क का उपयोग अवश्य करें, हाथों को साबुन से धोते रहें या सेनेटाइज करें। उन्होंने कहा है कि इस त्यौहार के अवसर पर यदि आप पटाखे चलाते हैं तो ऐसे पटाखे का इस्तेमाल करें जिसमें कम से कम प्रदूषण हो।
Previous Articleपटाखों के संबंध में एनजीटी के निर्देशों का पालन कराने टीम गठित
Next Article हरित डबरी : किसाने की आय बढ़ाने का जरिया
