छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के दुलदुला थाना क्षेत्र से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां भिंजपुर गांव में रहने वाले संतोष भगत (43) की हत्या उनकी पत्नी मंगरीता भगत ने कर दी. बताया जा रहा है कि मंगरीता कुछ दिन पहले ही मुंबई से गांव लौटी थी. पति-पत्नी के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और यह विवाद इतना बढ़ गया कि मंगरीता ने गुस्से में आकर लोहे के हथौड़े से संतोष की पीट-पीटकर हत्या कर दी.

हत्या के बाद उसने शव को छिपाने की कोशिश की. मंगरीता ने संतोष के शव को कंबल में लपेटा और लाल रंग के ट्रॉली बैग में भरकर घर के अंदर छिपा दिया. इसके बाद उसने अपनी मंझली बेटी को फोन कर सारी बात बताई. फोन पर उसने कहा- मैंने तुम्हारे पिता की हत्या कर दी है, शव घर में सूटकेस में रखा है. मां की बात सुनकर बेटी घबरा गई. वह तुरंत अपने पति के साथ गांव पहुंची और अपने चाचा विनोद मिंज को सब कुछ बताया. विनोद ने तुरंत दुलदुला पुलिस को सूचना दी.

लाल बैग में छिपाई पति की लाश
पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घर की तलाशी ली. तलाशी के दौरान उन्हें ट्रॉली बैग मिला, जिसे खोलने पर संतोष भगत का शव मिला. शव को कंबल में लपेटा गया था और चेहरे व हाथों पर खून के निशान थे. परिजनों ने बताया कि, मंगरीता मुंबई में काम करती थी और कुछ दिन पहले ही गांव आई थी. हत्या के बाद वह दोबारा मुंबई भाग गई. घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी शशि मोहन सिंह भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने बताया कि मृतक के भाई की रिपोर्ट पर दुलदुला थाने में मामला दर्ज किया गया है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version