प्रदेश में एक बार फिर ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि 12 से 15 नवंबर तक उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में शीत लहर चलने की संभावना है।
गौरेला-पेन्ड्रा-मरवाही, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, कोरिया, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिलों के एक-दो हिस्सों में तीव्र शीत लहर चलने की संभावना जताई गई है। वहीं, जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर और कोरबा जिलों में भी ठंडी हवाएं असर दिखा सकती हैं। रायपुर में मगंलवार को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री और न्यूनतम 13.7 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से क्रमश: 1.5 और 4.1 डिग्री कम रहा। प्रदेश में सबसे ठंडी जगह अंबिकापुर रही, जहां तापमान 7.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, जगदलपुर में सबसे ज्यादा 30.2 डिग्री तापमान रहा।
Related Posts
chhattisgarhrajya.com
ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
Important Page
© 2025 Chhattisgarhrajya.com. All Rights Reserved.

