सूरजपुर जिले के प्रेमनगर में आरईएस विभाग में पदस्थ एसडीओ को एंटी करप्शन ब्यूरों की टीम ने बुधवार की देर शाम 7 बजे 15 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया हैं।एसडीओ ने एक किसान से रिश्वत की डिमांड की थी। इसकी शिकायत किसान ने एसीबी सरगुजा की टीम से की थी। मामले की पुष्टि करने के बाद योजना बनाकर एसीबी की टीम ने छापा मारकर उसे रिश्वत की रकम के साथ दबोच लिया। प्रेमनगर विकासखंड के ग्राम नवापारा खुर्द निवासी दिगंबर सिंह ने मछली पालन के लिए तालाब बनवाने मत्स्य विभाग में आवेदन किया था। उसे तलाबा निर्माण की स्वीकृति मिल गई थी। तालाब निर्माण करने के बाद उसका बिल 1 लाख 82 हजार रूपए पास का काम आरईएस विभाग में पदस्थ एसडीओ ऋषिकांत तिवारी को करना था। मूल्यांकन के बदले एसडीओ ने किसान से 15 हजार रूपए की डिमांड की थी। इसकी शिकायत किसान ने एसीबी अंबिकापुर की टीम से की थी। इसकी पुष्टि एसीबी की टीम ने करने के बाद उसे रंगे हाथों पकडऩे की योजना बनाई। योजना के अनुसार एसीबी की टीम ने प्रार्थी दिगंबर से कहकर एसडीओं को बुधवार की शाम अपने घर पर बुलवाया। इधर एसीबी की टीम ने उसे केमिकल लगे 15 हजार रूपए उसे देने के लिए दिए थे। शाम करीब 7 बजे एसडीओ दिगंबर के घर पहुंचा। उसे जैसे ही पैसे लिए, वहां पहले से तैनात एसीबी की टीम ने उसे रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

