पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा देकर 72 लाख रूपये की ठगी करने वाले फर्जी डीएसपी संतोष कुमार पटेल को कुसमी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पटेल मध्यप्रदेश के ग्राम पड़खुरी पचोखर, थाना चुरहट, जिला सीधी का निवासी है। उसने सामरी क्षेत्र की एक महिला को ठगी का शिकार बनाया।
संतोष कुमार पटेल ने वर्ष 2016 में ए साईं कंपनी के तहत बलरामपुर जिले के कुसमी क्षेत्र में सामरी-जलजली-श्रीकोट रोड निर्माण कार्य के दौरान एक्सीवेटर आपरेटर के रूप में कार्य किया। इसी दौरान उसकी पहचान ग्राम कंजिया की ललकी बाई से हुई। 2018 से उसने ललकी बाई से संपर्क बनाए रखा और खुद को डीएसपी बताकर उसके बच्चों को पुलिस विभाग में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
आरोपित ने महिला को बताया कि वह सड़क निर्माण के बाद मध्यप्रदेश पुलिस में डीएसपी पद पर चयनित हो गया है और उसने रूपये देकर नौकरी प्राप्त की है। महिला ने उसके प्रभाव में आकर विभिन्न समय पर 72 लाख रूपये अपने यूनियन बैंक खाते और फोन पे के माध्यम से दिए। जब महिला ने बेटों की नौकरी के बारे में पूछा, तो वह टालमटोल करता रहा। अंतत: जब नियुक्ति पत्र नहीं मिला, तब महिला ने कुसमी थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने तकनीकी जानकारी के आधार पर उसे सीधी जिले से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version