केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने कक्षा 3 से लेकर 12वीं तक सभी विषयों के साथ एआई आधारित कंप्यूटेशनल थिंकिंग कौशल लागू करने की तैयारी कर ली हैं। सीबीएसई ने यह ड्राफ्ट एनसीईआरटी को भेज दिया हैं। एनसीईआरटी की विशेषज्ञ कमेटी ड्राफ्ट पर अंतिम फैसला लेगी। इसके बाद करिकुलम को मंजूरी दी जाएगी और फिर इसे देशभर के स्कूलों में लागू किया जाएगा। इसके तहत कक्षा 9 और 10 में एआई को अनिवार्य विषय के रूप में लागू किया जाएगा, जो 2027-28 सत्र से लागू किए जाने की संभावना हैं। जबकि छोटी कक्षाओं, यानी 3 से 6 के लिए ये पाठ्यक्रम 2026-27 शैक्षणिक वर्ष से लागू होने की संभावना हैं। पाठ्यक्रम राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप हैं। शिक्षा मंत्रालय ने दिसंबर 2025 तक रिसोर्स मटेरियल, हैंडबुक और डिजिटल कंटेंट तैयार करने का लक्ष्य रखा हैं। करिकुलम को अंतिम देने के बाद अप्रैल 2026 सत्र से पहले शिक्षकों की ट्रेनिंग शुरू की जाएगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version